- Hindi News
- सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक हुई
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक हुई
सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक हुई
बुरहानपुर| मंगलवारको संजय नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान को्र लेकर रूपरेखा बनाई गई। अभियान के लिए पदाधिकारियों को एक-एक मंडल की जवाबदारी दी गई है। इसमें बुरहानपुर मंडल के लिए संजय अग्रवाल, शाहपुर मंडल की दिगंबर नाना पाटील, खकनार मंडल की विजय गुप्ता, नेपानगर मंडल की नरहरी दीक्षित, नेपा ग्रामीण मंडल की रमेश महाजन और बुरहानपुर ग्रामीण मंडल काशीनाथ महाजन को जिम्मेदारी दी गई है। मोर्चे का प्रभारी जगदीश कपूर, गफ्फार मंसूरी, ज्ञानेश्वर पाटील, डॉ. मनोज माने, माधुरी पटेल, नगीन सन्यास, जीतू दरबार को नियुक्त किया गया।