- Hindi News
- बिल नहीं भरने पर कंपनी ने 4 पंचायताें का कनेक्शन काटा
बिल नहीं भरने पर कंपनी ने 4 पंचायताें का कनेक्शन काटा
{ पंचायत के खातों में राशि नहीं होने के कारण नहीं चुकाए जा रहे बिल
भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर
बिलनहीं चुकाने पर बिजली कंपनी ने 4 पंचायतों का पानी सप्लाय कनेक्शन काट दिया है। पंचायतों पर 3 से 4 महीनों का लाखों रुपए बकाया है। बिजली कंपनी ने हतनूर, लोनी, बिरोदा और बहादरपुर का कनेक्शन सोमवार को काट दिया। इससे गांवों में पानी सप्लाय नहीं हो सका। इससे लोग परेशान हो गए। लोगों ने कुओं और हैंडपंप से पानी भरा। कई लोगों को दूर से पानी भरकर लाना पड़ा। इससे लाेगों में आक्रोश रहा। मंगलवार को बिजली कंपनी अल्टीमेटम देकर कनेक्शन जोड़ा। बिजली कंपनी के मुताबिक बिरोदा पंचायत पर 13 लाख से अधिक, लोनी पंचायत पर 16 लाख 70 हजार रुपए, बहादरपुर पंचायत पर 14 लाख 76 हजार और हतनूर पंचायत पर 53 हजार रुपए बकाया है। इस कारण बिजली कंपनी ने सोमवार को कनेक्शन काट दिया। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। लाेगों ने जैसे-तैसे पीने और उपयोग के लिए पानी जुटाया। बिरोदा सचिव संतोष महाजन ने बताया पंचायत के खाते में 6 महीने से मनरेगा की राशि नहीं आई है। साथ ही दो महीने से टैक्स जमा नहीं हुआ है। मंगलवार शाम कंपनी ने कनेक्शन जोड़ा।