एजेंसी पर लगाया जुर्माना
एजेंसी पर लगाया जुर्माना
नेपानगर: 7महीने बीतने के बाद भी बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिए जाने के कारण उपभोक्ता फोरम ने बुरहानपुर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और श्रीजी मोटर एजेंसी पर जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता फोरम ने आदेश 2 दिसंबर को सुनवाई के बाद जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड 7 सम्राट अशोक नगर निवासी नरेंद्र तंवर ने 3 अक्टूबर 2013 को बुरहानपुर श्रीजी मोटर्स से बाइक खरीदी थी। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए कई बार चक्कर लगाए। बावजूद इसके 7 महीने तक नंबर नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत की।