200 मरीजों ने कराई आंखों की जांच
200 मरीजों ने कराई आंखों की जांच
बुरहानपुर | भारतीयरेडक्रास सोसायटी का बैरी मैदान मूलभूत सेवा केंद्र में मंगलवार को नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। मौके पर जांच बाद मरीजों को दवाई बांटी गई। शिविर सुबह 10 बजे से लगा। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. केपी श्रोती और डॉ. रमेश सोमानी ने मरीजों के आंखों की जांच की। दोपहर 12 बजे तक 160 मरीजों के आंखों की जांच की गई। कुछ मरीजों को फल-फ्रूट खाने की सलाह दी। गंभीर मरीजों को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नेत्र अस्पताल में जांच कराने भेजा। ऑपरेशन के लिए 25 से अधिक मरीजों का चयन किया है। शिविर शाम 4 बजे तक चला। जांच कराने 250 लोगों पहुंचे। इस दौरान डॉ. अशोक गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।