दहेज प्रथा प्रतिषेध की दिलाई शपथ
बुरहानपुर : बालविवाह दहेज प्रथा प्रतिषेध कानून की ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी दी गई। कलेक्टर जेपी आईरिन सिंथिया ने प्रथाओं को रोकने और उनके दुष्परिणामों से अवगत कराने अफसरों को निर्देश दिए थे। महिला सशक्तिकरण अधिकारी नीलम चौहान के मार्गदर्शन में बाल विवाह और दहेज प्रथा रोकने के लिए जागरूक किया।