- Hindi News
- पातोंडा में चौकीदार के बेटे ने लगाई फांसी
पातोंडा में चौकीदार के बेटे ने लगाई फांसी
^घरकी बल्ली पर रस्सी बांधकर युवक ने फांसी लगाई है। परिजन से पूछताछ की लेकिन मौत के कारण का सामने नहीं आया। मामले की जांच कर रहे है।^ मनोजसिंहचौहान, एएसआईलालबाग थाना
शनिवार रात को भोजन के बाद योगेश पास के कच्चे मकान में सोने चला गया था। गांव में एक अन्य पक्के मकान में माता-पिता और भाई का परिवार रहता है। रात को योगेश कच्चे मकान में सोता था। देररात को उसने टीन की बल्ली से रस्सी बांधी और फांसी पर लटक गया। सुबह पिता नामदेव उसे जगाने पहुंचा तो उसका शव बल्ली पर लटका हुआ था। यह देख नामदेव सकते में आया। उसने तुरंत दौड़ कर बड़े बेटे संतोष को बुलाया।
पिता जगाने पहुंचे तो बल्ली पर रस्सी से लटका दिखा बेटे का शव
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
पातोंडास्थित मकान में योगेश उर्फ छाेटू महाजन (24) ने फांसी लगा ली। रात को योगेश कच्चे मकान में सोने चला गया था। सुबह पिता नामदेव ने उसका शव फांसी पर लटका देखा। परिवार के अन्य सदस्य भी कच्चे मकान पहुंच गए। योगेश को देख गांव में चीत्कार गूंज उठी। सूचना पर लालबाग पुलिस छानबीन करने पातोंडा पहुंची। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन कोई कारण सामने नहीं आया। जांच बाद पुलिस ने पंचनामा बनाया। बाद में पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सुबह पीएम के बाद शव पातोंडा ले जाया गया। दोपहर में परिजन ने उसका अंतिम संस्कार किया। लालबाग थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। युवक की मौत के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीएम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत का कारण सामने आया है। उसके शरीर पर मारपीट के निशान भी नहीं मिले।
परिवारमें सबसे छोटा कुंवारा था योगेश -योगेश बुरहानपुरके सागर केला ग्रुप में केला फसल काटने का काम करता था। पिता नामदेव बुरहानपुर में उद्योग नगर की एक साइजिंग में चौकीदारी करते है। बड़ा भाई संतोष भी मजदूरी करता है। चार महीने पहले ही उसके भाई की शादी हुई है। परिवार में बड़ी बहन संगीताबाई संतोष बिरोदा और ज्योति रामकृष्ण महाजन वाघोड़ा ब्याही है। परिवार में योगेश सबसे छोटा था। अब तक उसकी शादी नहीं हुई थी।