- Hindi News
- तालाब में नहाने गए चरवाह की डूबने से मौत
तालाब में नहाने गए चरवाह की डूबने से मौत
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर
ग्रामसराय के तालाब में नहाने उतरा चरवाह बलीराम फत्तू (45) की डूबने से मौत हाे गई। शनिवार शाम को भाई और भतीजे ने तालब किनारे उसके जूते और कपड़े पड़े देखे थे। दूसरे दिन रविवार को सूचना पर धुलकोट चौकी पुलिस तालाब पर पहुंची। सुबह पुलिस ने गोताखोर से बलीराम का शव तालाब से बाहर निकलवाया। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पीएम के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। दोपहर बाद परिजन बोरी बुजुर्ग निवास पर शव लेकर पहुंचे। गांव के श्मशान में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
बोरी बुजुर्ग निवासी बलीराम सुबह 8 बजे रोजाना की तरह जंगल में मवेशियों को चराने निकल गया था। देर शाम तक बलीराम घर नहीं लौटने पर परिजन को चिंता सताने लगी। भाई चिंताराम और भतीजा कैलाश तुकाराम, प्रेमसिंह उसकी तलाश में निकले। गांव से करीब दो किलो मीटर दूर ग्राम सराय के पास तालाब किनारे उसके जूते, कपड़े पड़े मिले। लेकिन उसका शव तालाब में तैरता नहीं दिखा। रात को परिजन ने धुलकोट चौकी पुलिस को बलीराम के गुमशुदगी की सूचना दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने दिन निकलने का इंतजार किया।
प|ी के छोड़ जाने के बाद दूसरी शादी नहीं की
रविवारसुबह 9 बजे पुलिस गोताखोर के साथ तालाब पर पहुंचे। यहां आधे घंटे तक तलाश करने पर तालाब के अंदर बलीराम का शव मिला। गोताखोरों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला। इधर पुलिस ने उसके जूते और कपड़े जब्त किए। पीएम रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया बलीराम की डूबने से मौत हुई है। बलीराम की प|ी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बाद से उसने दूसरी शादी नहीं की। परिवार में केवल भाई चिंताराम और भतीजा कैलाश और प्रेमसिंह है।
चाचा का पीएम कराने पुलिस के साथ जिला अस्पताल आए भतीजे।