1 लाख भक्तों ने किए इच्छादेवी के दर्शन
सूर्य वाहन पर बालाजी ने दिए दर्शन
आशादेवी मंदिर में भक्तों का तांता
नवरात्रिचौथे दिन रविवार को इच्छादेवी मंदिर में भक्ति की गंगा बही। सुबह से देर रात तक 1 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। अलसुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में 11 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुबह 4 बजे से ही माता के दर्शन करने वाले श्रृद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। श्रृद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने के लिए पहुंचे।
दोपहर 12बजे तक श्रृद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। 2 बजे से मंदिर की सीढ़ियों से नीचे तक श्रृद्धालुओं की कतार लगी। रविवार को छुट्टी होने कारण बुरहानपुर सहित महाराष्ट्र से श्रद्धालु इच्छादेवी मंदिर पहुंचे। भीड़ अधिक होने कारण मंदिर परिसर में लगभग 30 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। महिला आरक्षकों द्वारा भी व्यवस्था संभाली जा रही है। इच्छादेवी ट्रस्ट, इच्छादेवी स्कूल और इच्छापुर के 100 से अधिक ग्रामीण श्रृद्धालुओं की सेवा कर रहे है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के गर्भगृह, परिसर, सीढिय़ों और मेले में 11 सीसीटीवी कैमरों से नजऱ रखी जा रही है। ट्रस्ट के सचिव महेश पातोंडीकर ने बताया इस साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक श्रृद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में फायर फायटर, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
5 महीने के कनीष को बालाजी महाराज के आशीष स्वरूप हार-फूलमाला पहनाई।
नवरात्र में आशादेवी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हंै।
रविवार को इच्छादेवी मंदिर में भक्ति की गंगा बही। सुबह से देर रात तक 1 लाख से अधिक श्रृद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।