आठ दिनी कर्नाटक यात्रा के लिए हुई बैठक
आठ दिनी कर्नाटक यात्रा के लिए हुई बैठक
बुरहानपुर|श्री आदिषजैन यात्रा संघ द्वारा आठ दिनी कर्नाटक यात्रा के लिए रविवार को बैठक हुई। पंकज कासलीवाल ने बताया राजपुरा स्थित जैन मांगलिक भवन में सुबह 10 बजे जैन यात्रियों को दस अतिषय क्षेत्र के देव दर्शन, भगवान बाहुबली, खडगासन प्रतिमा के पूजन, आरती,भजन,मुनि संत के प्रवचन आदि कार्यक्रम की जानकारी जंबू कुमार पहाड़िया, प्रमोद जैन ने दी।