पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर दो को पीटा

पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर दो को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकर्मी ने घर में घुसकर दो को पीटा

बुरहानपुर | ग्रामलोखंडिया निवासी दो भाईयों ने एक पुलिसकर्मी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। होशंगाबाद निवासी हरीश मालवीय ने तुकाराम शंकर और संजय शंकर के साथ मारपीट की। गांव के अशोक राठौर, भगवान भूरा सहित अन्य लोगों ने दोनों भाईयों को बचाया। तुकाराम और संजय ग्रामीणों के साथ खकनार थाना पहुंचे। यहां हरीश मालवीय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भाईयों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। टीआई महेश सुनैया ने बताया हरीश मालवीय के पिता राजेश और तुकाराम, संजय का खेत आस-पड़ोस में है। मेढ़ को लेकर पिछले 1 साल से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

हजकरने 105 यात्री फ्लाइट से उड़े

बुरहानपुर | रविवारशाम 5 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से हज करने बुरहानपुर जिले के 105 यात्री उड़े। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधी लक्ष्मण महाजन, सैयद इमादुददीन, पूर्व विधायक रवींद्र महाजन ने हाजियाें को यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस दौरान आरीफ अंसारी, जिला हज कमेटी सचिव मतीन अजमल, आरीफ अनीस मौजूद थे।