11 तक चलेगा भाजपा का जनसंपर्क
11 तक चलेगा भाजपा का जनसंपर्क
बुरहानपुर | पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नारायण की जयंती तक भाजपा का जनसंपर्क अभियान चलेगा। इसको लेकर संजय नगर स्थित सांसद कार्यालय में महामंत्री पार्षद अनिल भाेसले ने बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कहा भजपा की केंद्र सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां, प्रदेश सरकार और नगर निगम के विकास काम को जन-जन तक पहुंचाना है। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन द्वारा हमें हर मतदान केंद्र तक पत्रक लेकर पहुंचना है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश शाह, महापौर माधुरी पटेल, मोइन अंसारी, ज्ञानेश्वर पाटील ने भी अपने विचार रखे। बैठक मे वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर, अतुल पटेल, हनीफ बागवान, फरीद अहमद, मुकेश अग्रवाल, गणेश महाजन, डिगंबर गुलस्कर, मजीद ठेकेदार, संभाजी सगरे, चिंतामन महाजन मौजूद थे।
देवीजागरण भजन संध्या आज
बुरहानपुर| उपनगरलालबाग में नवदुर्गा चौक स्थित 5 अक्टूबर को 9 बजे कवि सम्मेलन होगा। 29 सितंबर की रात 9 बजे से देवी जागरण भजन संध्या होगी। वीर रस कवि जगदीश सोलंकी (राजस्थान), हास्य रस कवि गोविंद राठी (शुजालपुर), गजल गीतकार अनिल उपहार (राजस्थान), हास्य रस कवि अशोक सुंदरानी (मुंबई), गीतकार शिवकुमार अर्चन (भोपाल), शायरा नूरी अजीज (जालना) श्रंृंगार रस की कवियीत्री डॉ. अंजली श्राफ (इंदौर) को बुलाया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉलीपलटी बुजुर्ग घायल
बुरहानपुर | शिकारपुरापंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सुबह 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे बालू मकडू आमोदे के पैर में चोट आई है। जानकारी के अनुसार बालू पॉवरलूम चला रहा था। कारखाने से बाहर निकलकर खड़ा हुआ। पास में नगर निगम के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कचरा डाल रहे थे। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
महादेवगली में हुआ सुंदरकांड
बिरोदा | नवरात्रिके अवसर बिरोदा की महादेव गली में संगीतमय सुंदर कांड पाठ हुआ। रसनपुर की मंडली के उमेश महाजन ने सुंदर कांड का पाठ किया। दर्शन-पूजन के लिए गांव के भक्त सुंदर कांड में उमड़े। इस दौरान मनोज महाजन, रवींद्र महाजन, किशोर पाटील, कैलाश चौधरी, राजू महाजन, योगेश महाजन, गजानंद महाजन सहित अन्य मौजूद थे।
भाजपामहामंत्री का स्वास्थ खराब
बुरहानपुर | रविवाररात 8 बजे डाकवाड़ी में भाजपा महामंत्री पार्षद अनिल भोसले का स्वास्थ अचानक बिगड़ गया