पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाघर का रुकवाया निर्माण कर्मचारियों ने लोगों के रुपए लौटाए

सुविधाघर का रुकवाया निर्माण कर्मचारियों ने लोगों के रुपए लौटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ शिकारपुरा वार्ड में लोगों ने विरोध किया

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

शिकारपुरावार्ड में नगर निगम के सुविधाघर के गुणवत्ताहीन निर्माण का लोगों ने जमकर विरोध किया। रहवासियों ने काम की गुणवत्ता से नाखुश होकर निर्माण काम को रुकवा दिया। काम कराने के लिए ठेकेदार के कर्मचारियों ने लोगों से 150-150 रुपए वसूले थे। विरोध के बाद सुपरवाइजर विद्यानंद मिश्रा ने लोगों के रुपए लौटा दिए। कर्मचारियों के लौटने पर लोगों गुस्सा शांत हुआ। सुमित वारुड़े ने कहा क्षेत्र में कुल 37 सुविधाघर बनाए जा रहे हंै। ठेकेदार गुणत्तायुक्त निर्माण काम नहीं करा रहा है। सुविधाघर के दीवार की जुड़ाई कमजोर होने से ईंटें निकल रही है। ठेकेदार ने लोगों से अतिरिक्त 150-150 रुपए भी लिए। निगम इंजीनियर डीके बत्रा, सब इंजीनियर गोपाल महाजन मौके पर पहुंचे।

सुविधाघर की गुणवत्ता को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया।