पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को कुपोषण से बचाव के तरीके बताएं

लोगों को कुपोषण से बचाव के तरीके बताएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

सुपोषणअभियान के तहत सईदा हास्पिटल में महिला एवं बाल विकास सेवा द्वारा पोषण सहयोगीनियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें पोषण सहयोगीनियों को कुपोषण होने के कारण और इससे बचाव के तरीके बताए जा रहे हंै। आंगनवाड़ियों में कराई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण एकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान द्वारा दिया जा रहा है। इसमें विभिन्न जगह से पोषण सहयोगीनी उपस्थित हो रही है। सुपोषण अभियान के तहत यह प्रशिक्षण का तीसरा चरण है।

अब्दुल गफ्फार खान ने बताया लोगों को पोषण प्रबंधन के लिए तैयार करना है। इसमें पोषण सहयाेगीनी की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह लोगों तक पहुंचकर कुपोषण से बचाव के तरीके बताएंगी। सुपोषण अभियान के तहत क्यूरेटिव गतिविधियों के संबंध में पोषण सहयोगीनी कार्यकर्ताओं का सात दिनी प्रशिक्षण जारी है। उल्लेखनीय है की सुपोषण अभियान का तीसरा चरण पूरे जिले में 7 अक्टूबर से शुरू होगा। इसमें परियोजना स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, पोषणमित्र, ग्राम तदर्थ समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान बुरहानपुर परियोजना अधिकारी महेश मेहरा, पर्यवेक्षक मंगल दुबे, वेदना इंगले, ज्योति माली सहित पोषण सहयोगीनी मौजूद थे। सईदा अस्पताल में प्रशिक्षण के पांचवे दिन जिला अब्दुल गफ्फार ने पोषण सहयोगीनी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने सुपोषण अभियान के तहत 12 दिनी स्नेह शिविर के क्रियान्वयन , अति कम वजन के बच्चों का उम्र अनुसार सही मात्रा में और गुणवत्तायुक्त आहार प्रदान करने घरों पर पोषण दस्तक देने, प्रिवेंटिव गतिविधियों के तहत 25 लक्षित आईईसी गतिविधियों, 20 विशेष मंगल दिवस कराने की जानकारी दी।

एकीकृत बाल विकास सेवा अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने जानकारी दी।