- Hindi News
- स्वसहायता समूह सदस्यों सचिवों की बैठक हुई
स्वसहायता समूह सदस्यों सचिवों की बैठक हुई
भास्कर संवाददाता | डोईफोड़िया
रविवारको ग्राम पंचायत डोईफोड़िया में हाथ धुलाई कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वसहायता समूह सदस्य और सचिवों को जिला सहायक परियोजना अधिकारी बुरहानपुर बीआर बड़ोले ने भोजन से पहले बच्चों के हाथ धुलवाने की बात कही। निर्मल भारत अभियान के तहत 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम स्कूलों में होगा। कार्यक्रम दौरान सफाई रखने संबंधी चर्चा की गई। बैठक में खकनार पंचायत समन्वयक विजय सिंह, जनशिक्षक मनोज कांकड़े मौजूद थे। इस दौरान माध्यमिक स्कूल कारखेड़ा के प्रतिमा स्वसहायता समूह ने बताया स्कूल में दो साल से बच्चों के भोजन के लिए बर्तन नहीं है। स्वयं के खर्च से बर्तन खरीदे गए हैं। गणेश स्वसहायता मातापुर ने रोजाना सभी बच्चों के लिए भोजन बनाना पड़ता है। अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का भोजन उनके माता-पिता स्कूल लेने आते हैं। इस दौरान सचिव मनोहर महाजन, अमोल चौधरी, रवींद्र दलवी उपस्थित थे।