पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे किनारे गड्‌ढे में जमा हो रहा फैक्ट्रियों का केमिकल

हाईवे किनारे गड्‌ढे में जमा हो रहा फैक्ट्रियों का केमिकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

उद्योगनगर में स्थित फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे जमा हो रहा है। हाईवे किनारे करीब 10 फीट गड्‌ढे में बड़ी मात्रा में केमिकल जमा हो गया है। इसकी निकासी नहीं कराई जा रही है। केमिकल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। इसके पास से गुजरने के दौरान दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है हाईवे पर हादसे का अंदेशा अधिक रहता है। बाइक चालक फिसलकर गड्ढे में गिरेंगे तो बड़ा हादसा हो सकता है।

उद्योग नगर में चल रही फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल की निकासी की व्यवस्था बराबर नहीं है। उद्योग नगर सहित हाईवे किनारे जगह-जगह केमिकल गड्ढों में जमा हाे रहा है। केमिकल की दुर्गंध से उद्योग नगर सहित राहगीरों, वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। सालों से यहां केमिकल जमा हो रहा है। बीच-बीच में ट्रैक्टर-ट्राली में केमिकल भरकर शहर से बाहर फेंका जाता है। लेकिन वह भी सड़क किनारे ही डाल दिया जाता है। उद्योग नगर के पास हाईवे किनारे भी बड़ी मात्रा में केमिकल जमा हो गया है। लोगों कहना है जमा हो रहे केमिकल को हटाया जाना चाहिए।

इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे बड़ी मात्रा में केमिकल जमा हो गया है।