सफाई के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया
सफाई के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया
बुरहानपुर.लालबागके गांधी कॉलोनी क्षेत्र में लोगों ने सफाई को लेकर शनिवार शाम 5 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया। गंदगी से परेशान लोगों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सोमवार को यह ज्ञापन कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया और नगर निगम आयुक्त सुरेश रैवाल को सौंपा जाएगा। क्षेत्र के वाहिद मंसूरी, मोहम्मद हफीज ने बताया कॉलोनी में हर तरफ गंदगी पसरी है। सूअर घरों में घुस रहे हैं। यही नहीं लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। निगम द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या से कलेक्टर, निगमायुक्त को अवगत कराएंगे।