णमोकार पाठ आज
णमोकार पाठ आज
बुरहानपुर. इंदिराकाॅलोनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संगीतमय णमोकार का पाठ रविवार को होगा। समाज के नितिन जैन ने बताया श्री आदिनाथ नवयुवक मंडल और पंचपरमेष्ठी ग्रुप द्वारा साप्ताहिक 161वां रविवारीय महामंत्र णमोकार मंत्र का एक घंटे का पाठ किया जाएगा। समिति सदस्यों ने समाजजन से इस दौरान उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।