पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीजी का जलाभिषेक किया

श्रीजी का जलाभिषेक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीजी का जलाभिषेक किया

बुरहानपुर.दिगंबरजैन समाज के पर्युषण पर्व के समापन के बाद वार्षिक कलश कार्यक्रम हो रहा है। इसके तहत शनिवार शाम 4.30 बजे लालबाग रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में इंद्र सौरभ जैन, मन्नालाल जैन, महावीर रावका द्वारा श्रीजी का जलाभिषेक किया गया। शांतिधारा और पूजा-अर्चना के साथ भगवान महावीर को अष्ट द्रव्य अर्पित किए गए। सामूहिक आरती आलोक पाटोदी, गौरव गंगवाल ने गाई। इस दौरान श्रीपाल जैन, राजेंद्र जैन, अशोक जैन, नितिन जैन सहित कई समाजजन मौजूद थे।