- Hindi News
- अर्धनग्न होकर पिरामिड बनाया, 10 मिनट शीर्षासन किया; ज्ञापन सौंपा
अर्धनग्न होकर पिरामिड बनाया, 10 मिनट शीर्षासन किया; ज्ञापन सौंपा
{ हनुमानजी की आरती कर पुलिस अफसरों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की
भास्करसंवाददाता. बुरहानपुर
खंडवा के अमित जैन पर रासुका लगाने का श्रीराम मित्रमंडल के सदस्यों ने अलग अंदाज में विरोध किया। शनिवार दोपहर 12.30 बजे प्रतापपुरा छोटी सब्जी मंडी स्थित व्यायामशाला में सदस्यों ने अपने शर्ट उतार दिए। 7 सदस्य पिरामिड बनाकर हनुमानजी के समक्ष खड़े हो गए। पिरामिड पर चढ़कर एक अन्य सदस्य ने शीर्षासन किया। करीब 10 मिनट तक सदस्यों ने शीर्षासन, प्राणायाम कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सदस्यों ने हनुमानजी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस अफसरों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की।
दोपहर 1 बजे सदस्याें ने हनुमानजी की आरती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हनुमानजी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें अमित जैन पर लगाई रासुका हटाने की मांग की। सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रासुका हटाने की बात कही। सदस्यों ने कहा अमित जैन निर्दोष है। उस पर बार-बार केस लगाए जा रहे है। फिर बाद में उसके खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगा दी जाती है। पुलिस हिंदू युवाओं पर जबरन झूठे केस बना रही है। सदस्यों ने अमित जैन को पुलिस हिरासत से रिहा करने की मांग की। इसे लेकर श्रीराम मित्रमंडल के सदस्यों ने शनिवार को हनुमानजी की आरती की। अर्धनग्न होकर शीर्षासन भी किया। इस दौरान सुमित वारुड़े, धीरज महाजन, लखन बालगोहर, योगेश कोष्ठी, जय चौधरी, बबलू परिवाले, महेंद्र महाजन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
अर्धनग्न सदस्यों ने पिरामिड बनाकर शीर्षासन किया।