पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिथि शिक्षक पर कार्रवाई का विरोध, डेढ़ घंटे नहीं लगी क्लास

अतिथि शिक्षक पर कार्रवाई का विरोध, डेढ़ घंटे नहीं लगी क्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक एकजुट होकर अतिथि शिक्षक की जमानत कराने पहुंचे थाने, इसके बाद बच्चों को पढ़ाया

शासकीय उर्दू माध्यमिक स्कूल लालबाग के अतिथि शिक्षक इबादउल्ला की गिरफ्तारी पर शिक्षक भड़क गए। स्कूल में एकत्र होकर उन्होंने कार्रवाई को लेकर विरोध दर्ज कराया। यहां से सभी शिक्षक इबादउल्ला की जमानत कराने लालबाग थाने पहुंचे। इस आपाधापी के बीच करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल में कक्षा नहीं लग सकी। पढ़ाई नहीं होने से बच्चे परिसर में खड़े रहकर शिक्षकों के लौटने का इंतजार करते रहे। थाने में इबादउल्ला की जमानत लेने के बाद शिक्षक स्कूल पहुंचे।

गुरुवार दोपहर लालबाग के उर्दू माध्यमिक स्कूल मेें छात्र सैयद शोएब खेल रहा था। उसके पिता सैयद युसूफ ने अतिथि शिक्षक इबादउल्ला पर शोएब को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया। गिरने से शोएब के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर द्वारा फ्रैक्चर बताने पर परिजन आक्रोशित हो गए। वे अतिथि शिक्षक इबादउल्ला की शिकायत करने लालबाग थाना पहुंचे। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने देर रात इबादउल्ला को गिरफ्तार कर लिया। इससे शिक्षक आक्रोशित हो गए और कार्रवाई काे लेकर विरोध जताया। प्रभारी प्राचार्य कमरुद्दीन फलक, पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष शेख युनुस सहित अन्य शिक्षक स्कूल पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे लालबाग थाने पहुंचे। यहां प्रभारी प्राचार्य श्री फलक ने पुलिस को पूरे वाकये की जानकारी दी।

डॉक्टरको स्कूल बुलाकर कराया था छात्र का इलाज

प्रभारीप्राचार्य फलक ने कहा दो दिन पहले सैयद शोएब और अन्य छात्र खेलते समय एक-दूसरे काे उछाल रहे थे। शोएब को उठाकर उछाले जाने के दौरान छात्रों ने उसे छोड़ दिया। जमीन पर गिरने से हाथ में फ्रैक्चर हो गया। शिक्षकों ने डॉक्टर बुलाकर इलाज कराया था। पालक-शिक्षक संघ अध्यक्ष शेख युनुस ने बताया हादसे में शिक्षक इबादउल्ला की कोई गलती नहीं थी।

शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाई।