स्वीच ऑन करते ही युवक को लगा करंट, मौत
भास्कर संवाददाता. बुरहानपुर
आंगन की दीवार पर लगे बिजली बोर्ड का स्वीच ऑन करते ही युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प|ी और बहन ने उसे जमीन पर पड़े देखा तो दोनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़कर युवक के घर पहुंचे। उन्होंने आंगन में पड़े युवक को उठाकर घर में पलंग पर लेटाया। कुछ लोगों ने दौड़कर पास के एक निजी डॉक्टर को बुलाया। जांच करने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इतना सुनते ही युवक के परिजन बदहवास हो गए। घर में चीत्कार और रूदन गूंज उठा। हादसा शनिवार दोपहर शहर के हमीदपुरा क्षेत्र में हुआ।
जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर 1 बजे हसनैन जुल्फिकार हैदर (35) आंगन में टीन के नीचे दीवार पर लगे बिजली बोर्ड का स्वीच ऑन कर रहा था। इस दौरान हो रही बारिश के पानी से दीवार पर लगा बोर्ड गीला हो गया था। करंट का झटका लगने से हसनैन आंगन में गिर पड़ा। घर में मौजूद प|ी शकीलाबानो और बहन शरीफा आवाज सुनकर बाहर दौड़ीं। देखा तो हसनैन जमीन पर पड़ा था। उनके चिल्लाने पर अासपास के लोग दौड़कर हसनैन के घर पहुंचे। कुछ लोग निजी डॉक्टर को बुला लाए। डॉक्टर ने हसनैन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के कहने पर परिजन ने गणपति नाका थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच और परिजन से पूछताछ की। पुलिस ने हसनैन के दोनों हाथों का मोबाइल कैमरे से फोटो लिया। मर्ग कायम करने के बाद पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। देर शाम परिजन ने हसनैन को सुपुर्द-ए-खाक किया।
प|ी-बच्चोंके साथ संयुक्त परिवार में रहता था युवक
हसनैनपावरलूम में मजदूरी करता था। परिवार में प|ी शकीलाबानो, बेटा सकलैन और बेटी अम्मू है। छोटा भाई कुर्बान अली और उसकी प|ी भी साथ ही रहते हैं। मौत की खबर सुन रिश्तेदार और परिचित भी हसनैन के घर पहुंचे। उन्होंने बिलखते परिजन को ढांढस बंधाई।