पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में ले जा रहे थे मुरम

अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जा रहे थे मुरम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल भवन निर्माण के लिए ले जा रहे थे मुरम

भास्कर संवाददाता. बुरहानपुर

अवैध खनन कर मुरम ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खकनार तहसीलदार केएस गौतम ने शनिवार दोपहर 12 बजे पांगरी रोड पर पकड़ा। ट्रॉली में एक हजार रुपए का मुरम भरा पाया गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त कर खकनार लाए गए। तहसीलदार ने कार्रवाई अवैध खनन किए जाने की सूचना पर की। मामला एसडीएम सूरज नागर काे सौंपा जाएगा। अवैध उत्खनन स्थल की पटवारी आैर आरआई से जांच करवाई जाएगी। खनन करने वालों पर मुरम की बाजार कीमत का दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा।

तहसीलदार केएस गौतम को सूचना मिली थी कि खकनारखुर्द में चरनोई की जमीन पर मुरम का अवैध खनन किया जा रहा है। श्री गौतम ने बताया मुरम निजी स्कूल भवन निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी। लगातार हो रहे अवैध खनन पर क्षेत्र के लोगों की नजर थी। शनिवार को यहां से मुरम ले जाई जाने की सूचना किसी ने तहसीलदार को दी। तहसीलदार पहुंचे तो पांगरी रोड पर मुरम ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली एमपी-63 ए-1019 दिखाई दिए। इसे रोककर जांच की तो इसमें भरा मुरम अवैध निकला। चरनोई की जमीन से अवैध खनन कितने दिन से चल रहा है, अब तक कितना खनन किया जा चुका सहित अन्य बिंदुओं की जांच पटवारी और आरआई करेंगे।

बुरहानपुर तहसील में अवैध खनन पर कार्रवाई होगी

अवैधउत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बुरहानपुर तहसील में चल रहे अवैध उत्खनन को रोकने के लिए तहसीलदार, पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग संयुक्त कार्रवाई करेगा। मंगलवार से अफसर अवैध उत्खनन की सर्चिंग शुरू करेंगे। अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफसर पता लगाएंगे कहां-कहां अवैध उत्खनन चल रहा है। लोगों की सूचना पर भी अफसर कार्रवाई करेंगे। वन विभाग, पुलिस, तहसीलदार इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। बुरहानपुर तहसीलदार अजीत श्रीवास्तव ने बताया तहसील क्षेत्र में चल रहे उत्खनन को रुकवाया जाएगा। खनिज विभाग से रेत, मुरम, गिट्‌टी खदानों की लिस्ट ली जाएगी। सूची में जो नाम हैं उसके अलावा अन्य जगह खनन करते पाया जाता है तो जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उत्खनन में उपयोग की जाने वाली सामग्री भी जब्त कर ली जाएगी। कलेक्टर अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करेंगे। खकनार तहसीलदार केएस गौतम ने कहा अवैध उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई कर रहे है।

खकनार तहसीलदार ने श