पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लोरिन गोलियों का कराएं वितरण

क्लोरिन गोलियों का कराएं वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्लोरिन गोलियों का कराएं वितरण

बुरहानपुर. लगातारहो रही बारिश के कारण नलों से घरों में मटमैला पानी सप्लाय हो रहा है। लालबाग क्षेत्र के चंद्रहास शिंदे ने कहा पेयजल आपूर्ति के पहले पानी की टंकियों में क्लोरिन की गोलियां डाली जाना चाहिए। साथ ही घरों में भी गोलियों वितरीत की जाना चाहिए। नगर निगम द्वारा समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों के बीमार होने का अंदेशा बढ़ जाएगा।

खाताखोलने के लिए कतार में, झूमाझटकी

बुरहानपुर. शनवारास्थित सायबर कैफे पर प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खोलने का काम चल रहा है। शनिवार सुबह 11.30 बजे खाता खोलने के लिए कई लोग यहां पहुंचे। कुछ लोगों में कतार में लगने को लेकर विवाद हो गया। दो बुजुर्ग झूमाझटकी पर उतर आए। जगह की कमी और भीड़ के कारण लोगों को यहां दिक्कत हो रही है। आए दिन इस सेंटर पर लोगों के विवाद हो रहे हैं।

जलीमहिला की तबीयत में सुधार

बुरहानपुर. जलनेके कारण जिला अस्पताल में भर्ती उमरदा निवासी सीमा ईश्वर की हालत में अब सुधार है। सीमा गुरुवार शाम खाना बनाते समय स्टोव भभकने से जल गई थी। आवाजाही के संसाधन नहीं होने के कारण परिजन ने उसे शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

अधेड़व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज

बुरहानपुर. मैथाखारीनिवासी भावसिंह माधु (55) घर से बिना बताए 10 सितंबर को कहीं चला गया। परिजन ने रिश्तेदार और परिचितों के यहां उसे ढूूंढा। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस पर परिजन ने शाहपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।