पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडवा के सूबेदार ने दिया सैन्य प्रशिक्षण

खंडवा के सूबेदार ने दिया सैन्य प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ सैन्य प्रशिक्षण को पारदर्शी बनाने के लिए 36 मप्र बटालियन से आए सूबेदार

भास्करसंवाददाता. बुरहानपुर

एनसीसी कैडेट्स के वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण में पारदर्शिता लाने के लिए शनिवार को मध्यप्रदेश 36 बटालियन खंडवा से सूबेदार डीबी तमंग बुरहानपुर पहुंचे। दो घंटे तक शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल मैदान में उन्होंने 150 एनसीसी कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण दिया। कैडेट्स को निर्धारित मापदंड अनुसार दिए जाने वाले स्वल्पाहार की गुणवत्ता जांची। कैडेट्स का नाश्ता गुणवत्तायुक्त मिला। एनसीसी अिधकारी संतोषसिंह ठाकुर ने बताया सरकार ने सैन्य प्रशिक्षण में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है। साल में एक बार कैडेट्स काे सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। सूबेदार तमंग फरवरी में ए, बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षा तक कैडेट्स को प्रशिक्षण देंगे। शासन के मापदंड अनुसार कैडेट्स का नाश्ता पौष्टिक और गुणवत्तायुक्त होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान सूबेदार तमंग ने कैडेट्स की संख्या देखी। इस दौरान 98 बालक और 84 बालिका कैडेट्स मौजूद थे। शाम 5.30 बजे तक कैडेट्स को दो अलग-अलग ग्रुप में प्रशिक्षण दिया गया।

खंडवा के कमांडर ने एनसीसी कैडेट्स की रिहर्सल कराई।