फोरलेन पर पशुओं का जमावड़ा
फोरलेन पर पशुओं का जमावड़ा
बुरहानपुर. लालबागफोरलेन रोड पर आवारा मवेशियों के कारण लोग फजीहत झेल रहे हैं। मवेशी रोड पर 24 घंटे जमे रहते हैं। कई बार तो मवेशी रोड पर झुंड के रूप में दौड़ लगा देते हैं। इससे हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। दिन में मवेशी इधर-उधर घूमते रहते हैं। लेकिन रात में रोड ही उनका ठिकाना है। बीच रोड पर मवेशी झुंड के रूप में बैठ जाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात 1 बजे के बाद तो इन मवेशियों के कारण परेशानी और भी बढ़ जाती है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा मवेशियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
तोड़दिया सुविधाघर, लोग परेशान
बुरहानपुर. शहरके मंडी बाजार क्षेत्र में नए निर्माण के नाम यहां बना सार्वजनिक सुविधाघर तोड़ दिया गया है। करीब एक महीने पहले सुविधाघर तोड़कर यहां गड्ढे खोद दिए गए। आठ दिन पहले चेंबर भी खोद दिए गए। नया सुविधाघर बनाना तो दूर यहां करीब एक महीने से काम बंद पड़ा है। इस कारण लोग गंदगी और बदबू से परेशान हो रहे हैं। राहगीर और वाहन चालक तो जैसे-तैसे गुजर रहे हैं। लेकिन सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र के दुकानदार और निवासियों को हो रही है। दुकानदारों का कहना है बदबू के कारण कम ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है।
अनजानमहिला को थाने पहुंचाया
बुरहानपुर. शहरके हरीरपुरा क्षेत्र में कुछ दिन से एक महिला घूम रही थी। अनजान महिला को घूमते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर निर्भया टीम क्षेत्र में पहुंची। महिला को निर्भया टीम ने कोतवाली पहुंचाया। क्षेत्रवासियों के अनुसार संभवत: महिला को उसके परिजन ने घर से निकाल दिया है। इस कारण वह पिछले दो दिन से हरीरपुरा में घूम रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीवारगिरने से महिला की मौत
बुरहानपुर. दीवारगिरने से घायल सेवंतीबाई की शनिवार शाम 6 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी अनुसार 9 सितंबर को दीवार गिरने से सेवंतीबाई बुरी तरह घायल हो गई थी। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान शनिवार शाम उसने दम तोड़ दिया। रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
जयस्तंभक्षेत्र में दवा का छिड़काव
बुरहानपुर. शहरके जयस्तंभ क्षेत्र में निगम द्वारा मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों ने इससे रा