पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालक का शव ले जा रही एंबुलेंस के पीछे कतार में चले 60 से अिधक ऐपे

चालक का शव ले जा रही एंबुलेंस के पीछे कतार में चले 60 से अिधक ऐपे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार दोपहर बहादरपुर रोड पर हुए हादसे में मृत एेपे ड्राइवर मधुकर लक्ष्मण राठौर का शनिवार सुबह लोनी स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जिला अस्पताल में सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव को शव वाहिनी से लोनी ले जाया गया। इसके पीछे कतार में करीब 60 से अिधक ऐपे चले। सभी ऐपे ड्राइवरों ने अपने साथी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मधुकर के परिजन सहित ऐपे ड्राइवरों ने कहा बहादरपुर रोड जर्जर हो चुका है। इसी कारण मधुकर की जान गई। यहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल में मधुकर का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान यहां कई ऐपे ड्राइवर और परिजन मौजूद थे। करीब 10.30 बजे शव वाहिनी से मधुकर का शव लोनी ले जाया गया। 60 से अिधक ऐपे भी शव वाहिनी के पीछे कतार बनाकर चले। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात सूबेदार आशीष तिवारी सहित अन्य जवानों ने व्यवस्था संभाली। शव वाहिनी और ऐपे की कतार निकलने के लिए रास्ता बनाया गया।

मधुकर

25 साल से चला रहे थे ऐपे

कन्हैयालालने बताया पापा करीब 25 साल से ऐपे चला रहे थे। लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। मधुकर के परिवार में बड़ा बेटा कन्हैयालाल, छोटा बेटा प्रकाश, प|ी चंद्रभागाबाई और दो बहुओं सहित पोते-पोती हैं। बेटी अन्नपूर्णा और र|ाबाई की शादी हो चुकी है।

घायल पापा ने खुद किया था फोन

मधुकरके बेटे कन्हैयालाल ने बताया जर्जर रोड पर बाइक सवार को बचाने में पापा का ऐपे शुक्रवार दोपहर 3 बजे पलट गया। बुरी तरह घायल पापा ने खुद मुझे फोन कर हादसे के बारे में बताया। इस दौरान मैं बुरहानपुर की सिंधीबस्ती में खड़ा था। बाइक लेकर मैं मौके पर पहुंचा। पापा के ही ऐपे से उन्हें जिला अस्पताल लाया। इलाज के दौरान शाम करीब 5.30 बे उन्होंने दम तोड़ दिया। रोड जर्जर नहीं होता तो पापा की जान नहीं जाती। बहादरपुर रोड पर जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। कलेक्टोरेट के पास ही साइड पटरी करीब दो से तीन फीट गहरी है। कई हादसे हो चुके हैं।

पीएम बाद एपे चालक इस तरह ड्राईवर का शव लेकर बहादरपुर पहुंचे।