बाप-बेटे तीन दिन से लापता
बाप-बेटे तीन दिन से लापता
नेपानगर. इलाजकराने जाने का कहकर घर से निकले बाप-बेटे दो दिन बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजन ने उन्हें परिचित, रिश्तेदारों के यहां तलाशा। नहीं मिलने पर शनिवार को नेपानगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी अनुसार ग्राम हल्दीयाखेड़ा निवासी 27 साल का नाना मकराम तीन साल के बेटे रितेश के साथ 11 सितंबर को इलाज कराने जाने का कहकर घर से निकला था। लेकिन दोनों अब तक घर नहीं लौटे।
कामायनीएक्सप्रेस के स्टॉपेज पर हर्ष
नेपानगर. नगरमें डाउन ट्रेक की कामायनी एक्सप्रेस का स्टॉपेज यथावत रखे जाने से नागरिकों में हर्ष है। नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने बताया कामायनी एक्सप्रेस का स्टॉपेज यथावत रखने के लिए सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को अवगत कराया गया था। उनके प्रयासों से इसे यथावत रखा गया है। इस पर विधायक राजेंद्र दादु, रामकिसन अग्रवाल, सौजन्य तिवारी, गणेश खेते, रमेश चौकसे, गणेश कोठारी, राजेश शुक्ला, अंकजसिंह, रवि मलानी सहित नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
नेत्रलैंस प्रत्यारोपण शिविर कल
बुरहानपुर. लायंसक्लब द्वारा पालजी जैन स्वास्तिक ग्रुप की ओर से 15 सितंबर को निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। सुबह 10 बजे से लालबाग रोड स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल में शिविर शुरू होगा। क्लब अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने बताया शिविर में मरीजों की जांच और ऑपरेशन के साथ दवा भी निशुल्क दी जाएगी।