जनजागृति संस्था के सदस्यों में हर्ष
जनजागृति संस्था के सदस्यों में हर्ष
बुरहानपुर. नेपानगरमें कामायनी और बुरहानपुर में पटना-पुणे एक्सप्रेस का स्टॉपेज यथावत रखे जाने पर जन जागृति संस्था सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। संस्था सदस्यों ने सांसद नंदकुमारसिंह चौहान और रेलमंत्री से दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज यथावत रखे जाने की मांग की थी। मांग पूरी होने पर प्रोजेक्टर चेयरमैन महेंद्र जैन, अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, सचिव सुनील सलूजा, संरक्षक रामधारी मित्तल, कोषाध्यक्ष मेहुल जैन, हरिओम अग्रवाल, राजेश भगत, अंजली गढ़े, साधना पवार, शमीम आजाद, सनातन धर्म प्रचार समिति प्रमुख आचार्य पंडित लोकेश शुक्ल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राजेश सोडावाला ने खुशी जाहिर की है।