पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र छात्राओं ने हिंदी भाषा संरक्षण के सुझाव दिए

छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा संरक्षण के सुझाव दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्र भाषा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पहले शनिवार को स्कूलों में निबंध स्पर्धा कराई गई। सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ स्पर्धा में मातृभाषा के शब्द निखारे। उन्होंने ‘राष्ट्र भाषा हिंदी विलुप्तता के कगार पर: सुझाव और उपाय’ पर विचार व्यक्त किए। शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में मप्र डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा निबंध स्पर्धा कराई गई। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई स्पर्धा में दो स्कूल के 71 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें सुभाष स्कूल के 63 और सावित्रीबाई फुले शासकीय कन्या स्कूल की आठ छात्राएं शामिल थीं। शाम 4 बजे तक चली स्पर्धा के बाद विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया। इस दौरान एसोसिएशन के एसबी शर्मा, जेएन राठौर, एसके जांगड़े सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

इम्पीरियल एकेडमी स्कूल में लायंस क्लब ने मनाया हिंदी दिवस

लायंसक्लब द्वारा शिकारपुरा स्थित इम्पीरियल एकेडमी स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। ‘राष्ट्र के निर्माण में हिंदी का योगदान’ विषय पर यहां निबंध स्पर्धा कराई गई। इसमें स्कूल के 176 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्लब अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, दिनेश शर्मा, कमलेश शाह, श्याम बन्नातवाला, विजय परिहार, यशवंत चौकसे, किशोर महाजन सहित समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद था।

िहंदी दिवस पर छात्रा-छात्राओं ने निबंध स्पर्धा में हिस्सा लिया।