पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झमाझम बरसे बादल, शहर गांव को कर दिया तरबतर

झमाझम बरसे बादल, शहर-गांव को कर दिया तरबतर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार सुबह से शाम तक जिले में बारिश होती रही। रूक-रूक कर हुई बारिश ने शहर-गांवों को तरबतर कर दिया। शहर में दोपहर 12 बजे से करीब आधा घंटा बादल झमाझम बरसे। इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भी रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। शाहपुर में दोपहर 1 से 2.30 बजे तक तेज बारिश हुई। खकनार क्षेत्र में सुबह 10.30, शाम 5 बजे और रात 8.30 बजे कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। झमाझम बारिश से खकनार और कारखेड़ा के पास स्थित नाले उफान पर रहे। हालांकि ताप्ती नदी खतरे के निशान 220.800 मीटर से 2.48 मीटर नीचे बही।

जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.36 इंच बारिश दर्ज की गई। इस साल अब तक जिले में 39.22 इंच बारिश हुई है। पिछले साल 1 जून से 13 सितंबर तक 47.88 इंच बारिश दर्ज की गई थी। पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश और बादल छाने से धूप नहीं निकल पा रही है। इससे मौसमी बीमारी असर दिखाने लगी है। फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सभी को अब तेज धूप निकलने का इंतजार है।

निंबोला. निंबोलाक्षेत्र में शनिवार दोपहर 3.15 से 3.45 बजे तक तेज बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर गया। आधे घंटे तक बारिश के बाद शाम तक बूंदाबांदी और रिमझिम का दौर चलता रहा। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। लोगों को उमस से राहत मिली।

आधे घंटे तेज बारिश, सड़कों पर बहा पानी

शनिवार दोपहर शहर में तेज बारिश हुई।