- Hindi News
- नवदुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित
नवदुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित
नवदुर्गा उत्सव समिति की कार्यकारिणी गठित
शाहपुर. सार्वजनिकनवदुर्गा उत्सव समिति नवदुर्गा चौक बस स्टैंड शाहपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शनिवार को समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से चंद्रकांत रघुनाथ लांडे को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद आमोदे, उपाध्यक्ष प्रदीप पाटील, सचिन मोपारी, सचिव मुकेश बुनगाल, सहसचिव राहुल आहीर, मनोज बुनगाल, कोषाध्यक्ष स्वप्निल महाजन और सहकोषाध्यक्ष विठ्ठल किरोचे बनाए गए। संरक्षक समिति में युवराज महाजन, दीपक पाटील, सुभाष बुनगाल, वीरेंद्र तिवारी, विशाल महाजन, हरीभाऊ चौधरी, रविंद्र लोहार, नत्थू चांदोड़े को शामिल किया गया।
लोगकीचड़ से परेशान
बुरहानपुर. शहरकी निचली बस्तियों में लोग कीचड़ से परेशान हो रहे हैं। जारी बारिश ने उनकी परेशानी और भी बढ़ा दी है। सड़कों सहित हर तरफ कीचड़ पसर गया। शहर के आलमगंज, मालीवाड़ा, बैरी मैदान, लोहारमंडी सहित अन्य क्षेत्रों में हालात बदतर हो गए हैं। बाइक सहित अन्य वाहन से गुजरना तो दूर इन क्षेत्रों से पैदल निकलना भी रहा है। लोगों ने समस्या के निराकरण की मांग की।
दरगाह-ए-हकीमीरोड पर हुए गड्ढे
बुरहानपुर. लालबागसे दरगाह-ए-हकीमी की ओर जाने वाले रोड पर गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलना पड़ रही है। यहां से कार सहित अन्य वाहन भी मुश्किल से निकल पा रहे हैं। गड्ढे के कारण यहां बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने रोड की मरम्मत किए जाने की मांग की है।