पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुलकोट में दो घंटे डीईओ रहे, ग्रामीण नहीं कर सके शराबी प्राचार्य की शिकायत

धुलकोट में दो घंटे डीईओ रहे, ग्रामीण नहीं कर सके शराबी प्राचार्य की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीईओआरएल उपाध्याय सोमवार को धुलकोट में दो घंटे रहे। लेकिन उत्कृष्ट स्कूल नहीं पहुंचे। प्राचार्य नारायण वास्कले की शिकायत करने कई ग्रामीण उत्कृष्ट स्कूल पहुंचे थे लेकिन डीईओ के यहां नहीं पहुंचने के कारण वे प्राचार्य की शिकायत नहीं कर पाए। यहां ग्रामीणों ने डीईओ का आधा घंटे इंतजार किया। उधर डीईओ समग्र स्वच्छता अभियान के तहत आशीर्वाद माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की बैठक लेते रहे। इसमें 100 से अधिक शिक्षक शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों को स्वच्छता काे लेकर जरूरी हिदायतें दी गईं। उन्हें कहा गया कि विद्यार्थियों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें। बैठक करीब दो घंटे चली। बैठक खत्म होने के बाद डीईओ उपाध्याय बुरहानपुर लौट गए। डीईओ से प्राचार्य नारायण वास्कले की शिकायत करने सुनील जामलकर, ओमप्रकाश मालवीय, अनिल बारे, शेख अब्दुल सहित अन्य ग्रामीण पहुंचे थे।

यहथा मामला

बुधवारको उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य नारायण वास्कले छात्रों को स्कूल में नशे में धुत मिले थे। इस दौरान 10वीं और 12वीं की प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने के लिए फार्म भर रहे छात्र साइन कराने के लिए स्कूल पहुंचे। प्राचार्य ने फार्म पर साइन करने के लिए हर छात्र से 200-200 रुपए मांगे। उन्होंने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद वे गुरुवार, शुक्रवार स्कूल नहीं पहुंचे। शनिवार और सोमवार को वे स्कूल आए। स्कूल में प्राचार्य ने नशे में धुत होकर फार्म पर साइन करने से इनकार कर दिया था। छात्रों से रुपए मांग रहा था।