पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में बेहोश मिली किशोरी अस्पताल में किया मृत घोषित

घर में बेहोश मिली किशोरी अस्पताल में किया मृत घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता| बुरहानपुर

शाहपुरनिवासी 17 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर अपने घर में बेहोश मिली। परिजन ने उसे इस हालत में देखा तो घबरा गए। उसे तुरंत नगर के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की बात सुनते ही परिजन बदहवास हो गए। रोते-बिलखते परिजन को जैसे-तैसे लोगों ने संभाला। यहां से किशोरी का शव आयशर से जिला अस्पताल लाया गया। शाम 7 बजे पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। किशोरी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। कुछ लोग इसे आत्महत्या बता रहे हैं।

जानकारी अनुसार शाहपुर निवासी दुर्गा पिता गोपाल (17) सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसका चाचा कैलाश काम से लौटा तो देखा दुर्गा बेहोश पड़ी है। यह देखकर वह घबरा गया। उसने अन्य परिजन को इसकी खबर की। दुर्गा को ताबड़तोड़ नगर के ही उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से शव जिला अस्पताल लाया गया। बेटी की मौत पर पिता गोपाल अस्पताल में देर तक बदहवास बैठा रहा। उसे अन्य परिजन ढांढस बंधाते रहे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

बेटी की मौत से परिजन बदहवास हो गए।