पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड क्राॅस कर रहे युवक को बस ने मारी टक्कर

रोड क्राॅस कर रहे युवक को बस ने मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

घरसे दुकान जा रहे युवक को रोड क्राॅस करते समय बस ने टक्कर मार दी। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। हादसा देख लोग सकते में गए। मौके पर भीड़ लग गई। रोड पर गिरे घायल युवक को लोगों ने उठाकर एक ओर किया। लोगों ने उसे ढांढस बंधाया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लगते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। मरहम-पट्‌टी के बाद युवक को भर्ती कर लिया गया। हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुष्पक बस स्टैंड के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक रास्तीपुरा निवासी जगदीश अरुण काले दुकान जाने के लिए सुबह घर से निकला। इंदौर-इच्छापुर हाईवे क्राॅस करते समय बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जगदीश के सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाया। सिर से बहता खून राेकने के लिए लोगों ने जगदीश के सिर पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।