पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पर्धा : मनोज महाजन ने फाेड़ी मटकी

स्पर्धा : मनोज महाजन ने फाेड़ी मटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पर्धा : मनोज महाजन ने फाेड़ी मटकी

बुरहानपुर| सोमवाररात बिरोदा में मटकी फोड़ स्पर्धा कराई गई। मनोज नामदेव महाजन ने 20 फीट ऊपर बंधी मटकी फोड़ी। इस पर देर तक ताली बजती रही। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मनोज महाजन को 1151 रुपए का पुरस्कार भेंट किया गया। मटकी फोड़ स्पर्धा देखने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हाईवेके चौराहे पर खराब हुआ ट्रक

बुरहानपुर| इंदौर-इच्छापुरहाईवे के शनवारा चौराहे पर सोमवार रात करीब 9.30 बजे ट्रक खराब हो गया। इससे हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानी झेलना पड़ी। चौराहे पर यातायात पुलिस के लिए बनी छतरी के पास ही ट्रक खराब हो गया। इसे देर रात तक नहीं हटाया जा सका था।

अग्रवालदंपती ने की माता की आरती

बुरहानपुर| भाजपाजिला महामंत्री संजय अग्रवाल और नगर निगम में वरिष्ठ पार्षद पूजा अग्रवाल ने सोमवार रात 8 बजे बाईसाहब की हवेली क्षेत्र स्थित जय जवान-जय किसान दुर्गा समिति में पहुंच कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

स्वच्छभारत अभियान को लेकर हुई बैठक

बुरहानपुर| 2अक्टूबर से शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम में सभी विभागीय अफसरों की बैठक हुई। सभी को जरूरी निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने नागरिकों से भी अभियान में सहयोग देने का अनुरोध किया।