पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लोक अदालत 6 दिसंबर को

नेशनल लोक अदालत 6 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल लोक अदालत 6 दिसंबर को

बुरहानपुर| 6दिसंबर को नेशनल लोक अदालत लगेगी। इसकाे लेकर कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने सभी जिला प्रमुखों को विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों काे अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत में निराकरण कराने को कहा है। कलेक्टर ने कहा इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चैक बाउंस, कुटुम्ब, ग्राम, राजस्व न्यायालय सहित अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

भाजपाप्रदेशाध्यक्ष का दौरा निरस्त

बुरहानपुर|भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नंदकुमारसिंह चौहान 1 अक्टूबर को बुरहानपुर आने वाले थे। लेकिन उनका यह दौरा निरस्त हो गया है। अमित नवलखे ने बताया 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के लिए श्री चौहान महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस कारण उनके 1 अक्टूबर के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।

महिलाने की गालीगलौज, मारा पत्थर

बुरहानपुर| खकनारथाना क्षेत्र के ग्राम धाबा में एक महिला ने युवक के साथ गालीगलौज की। पुलिस के अनुसार गीताबाई ने गोरेलाल अमरसिंह को खेत में पहुंच रहा पानी बंद करने की बात पर गाली दी। पत्थर मारकर चोट पहुंचाई। पुलिस ने गोरेेलाल की शिकायत पर गीताबाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।