पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाद विवाद में रखे विचार, हास्य नाटिका से गुदगुदाया; जीते पुरस्कार

वाद-विवाद में रखे विचार, हास्य नाटिका से गुदगुदाया; जीते पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने नाटिका की प्रस्तुति दी।

भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

सोमवारको शाही किला क्षेत्र स्थित सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में युवा उत्सव मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाएं कराईं गईं। इसमें 8कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच पर प्रतिभागियों ने गीत गाए। वाद-विवाद में विचार रखें। हास्य नाटिका से सभी को गुदगुदाया। स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर शाम तक चला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक प्रो. एमएच सलीम, प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमआयआर खान थे। कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर आईए सिद्दीकी थे। संचालन प्रोफेसर संगीता यादव, प्रोफेसर कल्याणी अकोले ने किया। निर्णायक डॉ. आरके जॉर्ज, मोहम्मद इस्माइल थे। इस दौरान प्रोफेसर शेख मोहम्मद, राजीव सपकाले, फहीम कुरैशी, पल्लवी श्राफ, मनाल अंसारी, सचिन पुराणिक, जाहिद जाफरी, हशमत उल्ला, निधि माहेश्वरी, आशीष राठौर सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे।

यहरहे विजेता-वाद-विवाद स्पर्धामें नेपानगर शासकीय कॉलेज की रूबी मोहम्मद इब्राहिम प्रथम, सेवासदन कॉलेज के दीपेश शाह द्वितीय स्थान पर रहे। हास्य नाटिका ‘मस्ती की पाठशाला’ में कादरिया कॉलेज प्रथम, सेवासदन कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। मिमिक्री में शासकीय कॉलेज नेपानगर के राजेंद्र मसाने प्रथम, सम्भाषण में सेवासदन कॉलेज की हर्षा जयवंत प्रथम और कादरिया कॉलेज की साक्षी निर्मल जाधव दूसरे स्थान पर रहीं।