पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में नहीं कराई सफाई तो शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई डीईओ

स्कूल में नहीं कराई सफाई तो शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई-डीईओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाष उत्कृष्ट स्कूल हाल में हुई बैठक में डीईओ आरएल उपाध्याय ने शिक्षकों को स्कूल की सफाई करवाने के निर्देश दिए।

भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

स्कूलोंमें सफाई अभियान चलाया जाना है। इसके लिए विद्यार्थी-शिक्षक खुद अपनी जिम्मेदारी समझे। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें। स्कूल में सफाई नहीं हुई तो शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थी घर-घर जाएं और दस्तक देकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक करें। शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा उठाया एक कदम लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा। सफाई के लिए लोगों में जागरुकता आएगी। इसके कई फायदे मिलेंगे। शहर, गांव साफ-सुथरे रहेंगे तो मन की शांति मिलेगी। गंदगी किसी को पसंद नहीं। सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए हमें मेहनत करना होगी।

शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में हुई बैठक के दौरान सोमवार को डीईओ आरएल उपाध्याय ने यह निर्देश दिए। जिलेभर के स्कूलों में सफाई अभियान को लेकर डीईओ ने शिक्षकों को रूपरेखा बताई। अभियान के तहत कराई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षकों ने भी समस्या बताई। अफसरों ने उनका समाधान किया। 2 घंटे चली बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

स्कूलपरिसर, रास्ता, गलियों की सफाई कराएं-बैठक मेंडीईओ आरएल उपाध्याय ने कहा सफाई अभियान में पूरी तरह जुट जाना है। स्कूल परिसर के साथ ही स्कूल के रास्ते, गलियों की सफाई भी करना है। इसका विद्यार्थियों सहित लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्कूल की सफाई विद्यार्थियों का ग्रुप बनाकर करवाएं। रोजाना एक ग्रुप की बारी रहेगी। क्षतिग्रस्त सुविधाघर की मरम्मत कराना है। इसके लिए सरपंच, सचिव से कहें। विद्यार्थियाें को होमवर्क देकर दूसरे दिन कॉपी चेक करें। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें।