- Hindi News
- पालकों ने मंच पर दिखाया हुनर मैदान में जोर आजमाइश की
पालकों ने मंच पर दिखाया हुनर मैदान में जोर आजमाइश की
लालबागरोड स्थित नेहरू मांटेसरी स्कूल में रविवार को मदर्स-फादर्स डे मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों के पालकाें के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पालकों ने मंच पर विविध रंगारंग प्रस्तुति दी। कुछ पालक यहां झेपे तो मैदान में उन्हाेंने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जोर आजमाइश की। उनके लिए यहां फुटबॉल, दौड़, रस्सा खेंच सहित कई स्पर्धाएं कराईं गईं। वहीं मंच पर गायन, नृत्य सहित अन्य विधाओं में प्रस्तुति देकर उन्होंने जमकर दाद बटोरी। मुख्य अतिथि ताप्ती मिल के जनरल मैनेजर दीपक सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालकों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य सिस्टर कीर्तना, अध्यक्ष दिनेशभाई शाह सहित समस्त स्कूल परिवार और पालक मौजूद थे। सभी ने इस दौरान आनंद मेले का भी लुत्फ उठाया।
नेहरू मांटेसरी स्कूल में पालकों ने फुटबाल सहित अन्य खेलों में भाग लिया।