पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि रथ भ्रमण के दौरान उपस्थित रहंे सभी ब्लॉक अफसर कर्मी

कृषि रथ भ्रमण के दौरान उपस्थित रहंे सभी ब्लॉक अफसर-कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बुरहानपुर

कलेक्टोरेटमें सोमवार को टीएल बैठक हुई। इसमें कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया ने कहा कृषि महोत्सव के तहत गांवों में कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय कृषि क्रांति रथ का भ्रमण जारी है। इस दौरान होने वाली किसान संगोष्ठी में विकासखंड अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें। संगोष्ठी में जिला प्रमुख भी शामिल हों। संगोष्ठी समाप्त होने के बाद जानकारी रोजाना कृषि विभाग को उपलब्ध कराएं। ताकि किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ और सुविधाएं मिल सकें।

कलेक्टर ने कहा लंबित पीजीआर प्रकरणों को जल्द निपटाएं। शिक्षा विभाग में पीआईओ के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उप संचालक बताएं कि मेरा खेत-मेरी माटी योजना में कितना काम हुआ। लोक निर्माण विभाग संबंधित अफसरों के साथ बैठक कर रिकार्ड रूम की फाइनल डिजाइन तैयार करें। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व्यावसायिक वाहन चालक और कंडक्टरों का ऑनलाइन पंजीयन कराएं। 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ होगा। इसमें सभी विभाग प्रमुख और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहना है।

टीएल बैठक में कलेक्टर जेपी आयरिन सिंथिया ने अफसरों को निर्देश दिए।