पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैर टूटा, एक लाख रुपए खर्च, अब नहीं है रािश

पैर टूटा, एक लाख रुपए खर्च, अब नहीं है रािश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{महल-गुल-आरा के व्यक्ति ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार

भास्करसंवाददाता | बुरहानपुर

एक्सीडेंटमें एक पैर टूट गया। किसी तरह 1 लाख रुपए खर्च कर इलाज करवाया। डॉक्टर ने पैर में सरिया लगाया है। इलाज पर अब तक 1 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। अब भी इलाज बाकी है। इस पर एक 1 लाख रुपए और खर्च होंगे। लेकिन गरीबी के कारण इलाज नहीं करवा पा रहा। सोमवार को महल-गुल-आरा निवासी देवराम सोमा ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर जेपी आइरीन सिंथिया को यह पीड़ा बताई। उसने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।

लड़खड़ाते हुए देवराम सोमा सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचा। उसने बताया 6 महीने पहले इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बोरगांवबुजुर्ग के पास हादसे में दायां पैर टूट गया था। पैर में सरिया लगाया है। अब तक के इलाज में 1 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। आगे के इलाज के लिए रुपए नहीं है। देवराम ने कहा मजदूरी अपना और प|ी का गुजर-बसर कर रहा हूं। किसी तरह अब तक इलाज करवा लिया। पैर टूटने के कारण मजदूरी भी नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए आर्थिक सहायता की आस शासन-प्रशासन से है। कलेक्टर ने समस्या सुन सहायता का आश्वासन दिया।