पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायत्री शक्तिपीठ में समूह साधना

गायत्री शक्तिपीठ में समूह साधना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमानमें मनुष्य भौतिक सुखों में डूबा हुआ है। वह सद् विचार और सद् चिंतन से दूर है। इस कारण कई तरह के दु:खों में खोया है। उसे चाहिए कि गायत्री माता की शरण में जाकर मंत्रों का जाप करें। गायत्री महायज्ञ करें। मनुष्य का जो चिंतन है वह विकृत है। इसलिए उसे चाहिए कि सद् विचार और सद् चिंतन से सद् ज्ञान का अर्जन करें। संजय नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में समूह साधना, प्रज्ञा पुराण कथा के तहत डॉ. गोपी वल्लभ पाटीदार ने यह विचार व्यक्त किए। कथा 12 फरवरी तक चलेगी। समापन पर सुबह 8 से 11 बजे तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया जाएगा। इसमें 24 जोड़े आहुति अर्पित करेंगे।