- Hindi News
- मां छत पर मिर्च सुखाने गई, घर में काम कर रही बेटी लापता; थाने में शिकायत
मां छत पर मिर्च सुखाने गई, घर में काम कर रही बेटी लापता; थाने में शिकायत
मांके साथ बेटी भी घर के काम निपटा रही थी। मां छत पर मिर्च सूखाने गई। इतने में बेटी अचानक लापता हो गई। देर तक भी बेटी के दिखाई नहीं देने पर परिजन घबरा गए। उसे जगह-जगह तलाशा। नहीं मिलने पर शिकारपुरा थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। तीन दिन तक परिजन उसे ढूंढते रहे। तीसरे दिन शिकारपुरा थाने पहुंचकर परिजन ने खरगोन के युवक पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से कहा युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालकर उस पर कार्रवाई करें। पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिलमपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती 6 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे मां के साथ घर के काम निपटा रही थी। उसने दादाजी को खाना खिलाया। इसके बाद बर्तन-कपड़े धोए। मां छत पर मिर्च सूखाने गई। लौटी तो बेटी घर में नहीं दिखी। देर तक बेटी के नहीं मिलने पर परिजन घबरा गए। जगह-जगह तलाशने के बाद भी बेटी के नहीं मिलने पर परिजन ने सोमवार सुबह 11 बजे शिकारपुरा थाने पहुंचकर खरगोन के पारसिंहपुर राम मंदिर क्षेत्र निवासी राहुल शोभाराम पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। युवती के चाचा मनोज रमेश सहित परिजन ने टीआई प्रदीप वाल्टर से कहा आरोपी को गिरफ्तार करें। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकालें। टीआई ने कहा एसडीएम केआर बड़ोले को शिकायत कर सर्च वारंट निकालिए। युवती की सगाई हो चुकी है। 24 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली है। इससे पहले उसके लापता होने से परिजन सदमे में हैं। परिजन के अनुसार राहुल ने दो साल पहले भी युवती पर शादी के लिए दबाव बनाया था लेकिन घर-परिवार नहीं जमने के कारण हमने शादी से मना कर दिया था। इसके बाद युवक रिश्तेदार निलेश पाटील, प्रवीण भगवान के माध्यम से युवती से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था।