पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को मां बाप ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को मां बाप ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवकुमारसिंह चौराहे की घटना

क्राइमरिपोर्टर|बुरहानपुर

ट्यूशनजा रही बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को माता-पिता ने पकड़ लिया। बीच चौराहे पर उसकी पिटाई की। मौके पर भीड़ जमा हो गई। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन उन्होंने युवक को नहीं छोड़ा। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। घटना सोमवार शाम 7.30 बजे शिवकुमारसिंह चौराहा की है। बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट मां-बाप पहले ही थाने में दर्ज करा चुके थे। युवक छात्रा को इस बात से डरा रहा था कि तेरे फोटो वाट्सएप, फेसबुक पर डाल दूंगा।

जानकारी के मुताबिक शनवारा क्षेत्र निवासी छात्रा बाड़ी की पोल में ट्यूशन जाती है। पिछले तीन दिन से शिकारपुरा निवासी युवक हरीश उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ट्यूशन आने-जाने के दौरान छेड़छाड़ से छात्रा डरी हुई थी। उसने माता-पिता को पूरी बात बताई।

इस पर सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। सोमवार को छात्रा ट्यूशन पर युवक के डर से रोने लगी। इस पर मां बेटी की ट्यूशन क्लास पहुंची। मां बेटी को ट्यूशन पर छोड़कर पति के साथ सिटी कोतवाली पहुंची। शिकायत करने के बाद माता-पिता लौट रहे थे। इस दौरान बाड़ी की पोल में युवक दिखाई दिया। उन्होंने युवक का पीछा किया और शिवकुमारसिंह चौराहे पर उसे पकड़ लिया। यहां दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।