पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 77 सरपंचों को जीत के प्रमाण पत्र दिए

77 सरपंचों को जीत के प्रमाण पत्र दिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीटिकल रिपोर्टर|बुरहानपुर

बुरहानपुरब्लाॅक में पंचायत चुनाव के तीन दिन बाद 77 सरपंच और 1381 पंचों को सोमवार को जीत के प्रमाण पत्र वितरीत किए। जीत के प्रमाण पत्र पा कर सभी के चेहरे खिल गए। इसको लेकर सोमवार को जनपद पंचायत परिसर में खासी चहलपहल रही। यहां सुबह 8 बजे से सारणीकरण शुरू हुआ। सारणीकरण के बाद दोपहर 12 बजे से देर शाम तक जीतने वाले प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

5 फरवरी को बुरहानपुर ब्लॉक में पंचायत चुनाव हुए थे। इसमें जीतने वाले पंच, सरपंचों को सोमवार को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जनपद सीईओ राकेश शर्मा ने बताया मतदान के बाद सोमवार को चुनाव का सारणीकरण किया। मतदान के बाद मतदान केंद्र पर पंच और सरपंचों के मतों की गणना की गई। इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

बुरहानपुर ब्लॉक की पंचायत परतकुंडिया में जुबानसिंग छगन, अम्बा में ताराचंद बाबूलाल, भगवानिया में द्वारका प्रसाद मांगीलाल, जैनाबाद में शोभा मनीष, अड़गांव में परसराम गुंजा, बख्खारी में रमाबाई शिवाजी, वारोली में सुमेरसिंह धनसिंह, बसाड़ में ज्ञानेश्वर नारायण, हतनूर पंचायत में राधेश्याम मांगीलाल निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। बुरहानपुर ब्लॉक की 15 ग्राम पंचायतों में कुल 245 पंचों के पद चुनाव से भरे जाना था। इसके 221 वार्डों में पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए। सारणीकरण के अनुसार निर्विरोध चुने गए पंचों में पंचायत परतकुंडिया में 16, अम्बा में 19, सुक्ताखुर्द में 20, इटारिया में 16, भगवानिया में 19, उतांबी में 4, जलांद्रा, में 16, दहीनाला में 12, खामला में 6, चुलखान में 15, उमरदा में 13, टिटगांवकलां में 13, अड़गांव में 19, बख्खारी में 20 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जनपद सभागृह में पंचायत चुनाव का सारणीकरण हुआ।

चुनाव परिणाम