पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ घंटे बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष की बहू का शव मिला

आठ घंटे बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष की बहू का शव मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार सुबह 7 बजे नदी से शव निकाला गया।

क्राइम रिपोर्टर|बुरहानपुर

ताप्तीनदी में गिरने के करीब 8 घंटे बाद पुराने पुल से 250 फीट दूर रूपाली निलेश शाह का शव मिला। सोमवार सुबह 7 बजे गोताखोरों की मदद से रूपाली का शव नदी से निकाला गया। सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों के अनुसार रूपाली की मौत पोस्टमार्टम से करीब 11 घंटे पहले हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों ने अभी शार्ट पीएम रिपोर्ट नहीं सौंपी है। रिपोर्ट आने के बाद ही रूपाली की मौत को लेकर कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। दोपहर करीब 2 बजे सतियारा घाट मुक्तिधाम पर रूपाली का अंतिम संस्कार किया गया।

नदी में गिरने के बाद जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था वैसे-वैसे रूपाली के बचने की उम्मीद कम होती जा रही थी। उसके नदी में गिरने की खबर लगते ही जेठ मुकेश शाह, निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, रमेश पाटीदार, राजेश भगत सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। रात करीब 11.45 बजे एसपी अनिलसिंह कुशवाह, सीएसपी बीपीएस परिहार, शिकारपुरा थाना टीआई प्रदीप वाल्टर भी ताप्ती नदी पहुंचे। होमगार्ड के 7 जवानों सहित करीब 20 से अधिक गोताखोरों की मदद से नदी में रूपाली का शव ढूंढना शुरू हुआ। पुलिस सहित परिजन ने दो डोंगों की मदद से नदी में रात भर सर्चिंग की। सोमवार सुबह 7 बजे शिकारपुरा क्षेत्र निवासी गोताखोर शेख मेहबूब और शेख इकरार को रूपाली का शव मिला।

पुलिस, परिजन और गोताखोरों का रेस्क्यू अभियान रात भर चला। लेकिन रूपाली को बचाया नहीं जा सका। पहले टॉर्च के उजाले में रूपाली की तलाश की गई। लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण कुछ नजर नहीं आया। टायर जलाकर उजाला किया गया। बाद में जनरेटर बुलवाकर नदी पर सर्च लाइट लगाई गई। इसके उजाले में रातभर गोताखोरों सहित 50 से अधिक लोगों ने रूपाली की तलाश की। सुबह 7 बजे रूपाली का शव मिलते ही उसके जिंदा होने की उम्मीद भी दम तोड़ गई। एंबुलेंस से शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉ. टीनू पांडे, डॉ. यामिनी भूषण शास्त्री और डॉ. एसआई हक के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। शव मिलने के दौरान रूपाली के मुंह से झाग निकल रहा था। हादसे के बाद से ही शहर में तरह-तरह की चर्चा चलती रही।

दोदिन बाद शिफ्ट होने वाले थे नए मकान में

रूपालीभाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शाह के छोटे भाई निलेश की प|ी थी। वह परिवार सहित दो दिन बाद 11 फरवरी को अपने नए मकान में शिफ्ट होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। रूपाली के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। निलेश से उसकी शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। दोनों को 14 साल की बेटी शिखा और 12 साल का बेटा आर्यन है। रूपाली के मामा अधिवक्ता राजेश कोरावाला सहित अन्य परिजन घटना के बाद से सदमे में हैं।

सांसमें रुकावट होने पर भी निकलता है झाग

^जहरपीने के अलावा डूबने सहित सांस में रुकावट होने पर भी मुंह से झाग निकलता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ होगा। डॉ.केएम गुप्ता, सिविल सर्जन जिला अस्पताल

नहीं मिली शार्ट पीएम रिपोर्ट

^डॉक्टरोंसे अभी शार्ट पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। रूपाली की मौत कैसे हुई रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अनिलसिंहकुशवाह, एसपी बुरहानपुर