जली महिला की मौत
जली महिला की मौत
बुरहानपुर| जिलाअस्पताल में जलने से भर्ती महिला ने सोमवार शाम करीब 4 बजे दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक रविवार दोपहर अड़गांव निवासी शोभाबाई बसंता (40) स्टोव पर चाय बना रही थी। इस दौरान स्टोव भभकने से वह जल गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिसने बनाए चालान
बुरहानपुर| सोमवारशाम कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर कार्रवाई की। टीआई हनुमंतसिंह राजपूत के निर्देश पर जवानों ने बिना नंबर की बाइक चला रहे लोगों को रोका। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने 10 से अधिक बाइक चालकों का 100 से 500 रुपए तक का चालान बनाया।