पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं, हादसे की आशंका

हाईवे पर स्पीड ब्रेकर नहीं, हादसे की आशंका

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामचापोरा का बस स्टैंड इंदौर-इच्छापुर हाइवे किनारे होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलना पड़ रही है। यहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से निकल रहे हैं। इससे हर समय हादसे का अंदेशा रहता है। बस पकड़ने के लिए यात्री जान जोखिम में डालकर हाईवे पर कर स्टैंड तक पहुंच रहे हैं। यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा समस्या की ओर जिम्मेदार अफसरों को ध्यान देकर बस स्टैंड के पास हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाना चाहिए। इससे वाहनों की रफ्तार कम होगी। साथ ही हादसे भी नहीं होंगे।

ग्रामीणों ने बताया यहां स्टैंड तक पहुंचना और बस से उतरना भी खतरनाक है। बस से उतरते ही अचानक तेज गति से वाहन सामने जाते हैं। वहीं बुरहानपुर जाने के लिए हाईवे पार कर स्टैंड तक जाना भी मुश्किल भरा है। हाईवे पार करने के दौरान वाहन दूर नजर आते हैं। लेकिन तेज गति के कारण अचानक पास जाते हैं। इससे पैदल रोड पार कर रहे लोग घबरा जाते हैं। हाईवे से रोजाना एक हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इस कारण यहां यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बताया यहां हाईवे किनारे गांव होने का संकेतक बोर्ड भी लगा है। लेकिन वाहन चालक इसकी अनदेखी कर रफ्तार कम नहीं कर रहे हैं। गांव से आने वाला रास्ता भी बस स्टैंड पर ही हाइवे से मिलता है। गांव से आने वाले वाहन भी तेज गति से हाईवे पर रहे हैं। गांव की ओर से आने वाले वाहन चालकों को हाईवे पर आने वाले वाहन नजर नहीं आते। इस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा बस स्टैंड के दोनों ओर हाईवे पर गति अवरोधक बनाया जाना चाहिए। इससे वाहनों की रफ्तार यहां कम हो सकेगी।

शाहपुर हाईवे किनारे चापोरा बस स्टैंड होने से यात्रियों को हो रही परेशानी।