पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना पंजीकृत समितियां बंद करें

बिना पंजीकृत समितियां बंद करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना पंजीकृत समितियां बंद करें

बुरहानपुर| वनसमितियों की जांच को लेकर समता पार्टी जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया को ज्ञापन सौंपा। लीडर ने कहा धुलकोट, नेपानगर की वनोपज समिति बिना पंजीयन चल रही है। इसी तरह अन्य कई समितियां भी चल रहीं हैं। इन्हें बंद किया जाना चाहिए।

जूनियर्सने सीनियर्स को विदाई दी

बुरहानपुर|न्यूविजन हायर सेकंडरी स्कूल के कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने मेक्रोविजन स्कूल परिसर में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी। संचालक आनंद प्रकाश चौकसे, मंजूषा चौकसे, प्राचार्य आस्था राय ने सभी को बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पिछले साल बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सुशीलादेवी चौकसे स्मृति पुरस्कार दिया गया। इनमें कक्षा 12वीं के मोहित जेठवानी, भाविक लाड़, कक्षा 10 वीं की साक्षी भगत शामिल थीं।

खेलउत्सव का पुरस्कार वितरण आज

बुरहानपुर|मॉडलक्लब खेल उत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार शाम 6 बजे से मॉडल क्लब में होगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी काे शपथ भी दिलाई जाएगी। अध्यक्ष महेश खंडेलवाल और सचिव महावीर प्रसाद बांदिल ने बताया कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद नंदकुमारसिंह चौहान का अभिनंदन किया जाएगा। उपाध्यक्ष नवीन साड़ीवाला, रियाज अहमद खान, लोकनाथ पंडित, एमपी सिंह, नरेंद्र पटेल ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

कांग्रेसने बदला प्रत्याशी

बुरहानपुर|कांग्रेसने जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 8 से प्रत्याशी चंपाबाई रमेश की जगह अनिताबाई रामकिशोर को प्रत्याशी बनाया है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष किशोर महाजन ने बताया क्षेत्रीय लोगों के विरोध और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग पर यह बदलाव किया गया।

भूखहड़ताल पर डटे कर्मचारी

बुरहानपुर|अपनेअधिकारऔर मांगों को लेकर बहादरपुर सूत मिल के श्रमिक, कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल चल रही है। उन्हें मिल बंद होने के 16 साल बाद भी ग्रेच्युटी, क्षतिपूर्ति अनुग्रह राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसको लेकर मंगलवार को उन्होंने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल को ज्ञापन सौंपा था। शिवकुमारसिंह चौराहे पर रोजाना पांच कर्मचारी हड़ताल पर बैठ रहे हैं। गुरुवार को हड़ताल का 22वां दिन था।