- Hindi News
- देश में अाधी से ज्यादा महिलाएं घरेलू हिंसा से पीड़ित डीएसपी
देश में अाधी से ज्यादा महिलाएं घरेलू हिंसा से पीड़ित- डीएसपी
नशा मुक्ति महिला अत्याचारों पर कार्यशाला
सिटीरिपोर्टर| बुरहानपुर
ताप्तीमिल परिसर में जनजाग्रति संस्था, जिला पुलिस महिला सेल, महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग और ताप्ती मिल प्रबंधन ने गुरुवार को कार्यशाला कराई। इसका विषय नशे की प्रवृत्ति और महिला अत्याचारों पर रोक लगाना था। महिला सेल डीएसपी आरएस अम्ब ने कहा देश में 52 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा और 38 प्रतिशत महिलाएं दहेज प्रताड़ना से पीड़ित हैं।
ताप्ती मिल के जनरल मैनेजर दीपक सक्सेना ने कहा एक मानव ही दूसरे मानव की पीड़ा को समझ सकता है। जनजागृति संस्था के महेंद्र जैन ने कहा नशा वह लत है जो इंसान को बर्बाद करती है। साथ ही परिवार को भी विनाश की कगार पर ला खड़ा करती है। नशे से समाज और देश का विकास भी बाधित होता है। सीएसपी बीपीएस परिहार ने कहा लत कोई भी हो वह बुरी होती है। यह इंसान को खोखला कर देती है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण अधिकारी विष्णुकांत दुबे, जनजागृती संस्था के मेहुल जैन, रमेश विंचुरकर, डॉ. अशोकप्रसाद गुप्ता, शमीम आजाद, रामभाई अग्रवाल, राजेश भगत आदि मौजूद थे।